हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षको ने ऑनलाइन हाज़िरी का जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

हैदरगढ़ बाराबंकी – ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में आज हैदरगढ़ शिक्षा क्षेत्र की शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और बाद में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर ऑनलाइन उपस्थिति का नियम खत्म किए जाने की पुरजोर वकालत की। विद्यालय बंद होने के उपरांत विभिन्न शैक्षिक संगठनों के अहवाहन पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ ब्लॉक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ में उपस्थित होने लगे। धीरे धीरे संसाधन केंद्र परिसर शिक्षकों से भर गया। शिक्षकों ने ऑनलाइन हाज़िरी के विरोध में सरकार द्वारा जबरन आदेश की निंदा की साथ ही समस्त शिक्षकों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से 30 दिन का अर्जित अवकाश , माह में 7 दिन की अर्ध अवकाश कैशलेश चिकित्सा सुविधा विगत 10 वर्षों से पदोन्नति ना करना, जनपद के अंदर शिक्षकों का स्थानांतरण ना किया जाना, छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति ना करना आदि प्रमुख माँगे ज्ञापन के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक हैदरगढ़ के अध्यक्ष विवेक वर्मा ,महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद मिश्र और कोषाध्यक्ष अभय ,संगठन मंत्री अनुराग वर्मा व महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रियंका सिंह , महामंत्री रीता राणा , कोषाध्यक्ष बाला जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजु रावत एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र किशोर पांडेय , मंत्री मोहम्मद इस्माइल , कोषाध्यक्ष उदय भान सिंह , ज़िला मंत्री सत्यदेव सिंह , मंडलीय मंत्री प्रदीप कुमार मिश्र की उपस्थिति में विकास खंड के समस्त शिक्षकों के समक्ष खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास खंड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।



