देश-विदेशमनोरंजनराज्यव्यापारशिक्षा

#Lucknow: G.P.S.K पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन

गोसाईगंज लखनऊ : गंगागंज में G.P.S.K पब्लिक स्कूल गंगागंज गोसाईगंज में 2nd वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस वर्ष के उत्सव का जैसे ‘प्रगति की राह’,सांस्कृतिक धरोहर रखा गया था। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम राज खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज लखनऊ,नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा, प्रबंधक शैलेश कुमार वर्मा, अनामिका वर्मा,डायरेक्टर अंजू सिंह,सुदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नन्हे मुन्ने बच्चों ने ‘स्वागत नृत्य’ से सबका मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने लोक नृत्य, मूक अभिनय, और देशभक्ति गीतों पर आधारित नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी गई वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी और खेलकूद व शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धियों को साझा किया पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य भाग में शैक्षणिक सत्र और सह-पाठयक्र गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और अन्य श्रेणियों में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट इमरान राईन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button