#Lucknow: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीडीए महिला सम्मेलन में बाबा साहब के विचारों को रखा,सपा सरकार बनाने का आह्वान किया

मोहनलालगंज लखनऊ – मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पी डी ए महिला सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित बाबा साहब डॉo भीम राव अम्बेडकर के विचारों को महिलाओं के समक्ष रखा, महिलाओं को अपनी आवाज़ को बुलन्द करने, अपनी ताकत पहचाने के लिए प्रेरित किया कि आप किसी प्रकार से अपने को कमज़ोर मत समझना जिस प्रकार से रानी लक्ष्मीबाई ने अपने वतन की रक्षा की। आज आप को अपने घर परिवार, अपनी बेटियों के लिए इस तानाशाही सरकार से छुटकारा पाने के लिए अपने बच्चों को नौकरी पाने के लिए आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त विचार शुक्रवार को मोहनलालगंज विधानसभा में गोसाईगंज ब्लाक के शिविर चौराहा पर आशीर्वाद लान में आयोजित पीडीए महिला सभा सम्मेलन में व्यक्त किया। शुक्रवार को समाजवादी पीडीए महिला सभा सम्मेलन के आयोजक पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सासंद आरo केo चौधरी साहब, विशिष्ट अतिथि सी o एलo वर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जूही सिंह तथा समस्त सम्मानित नेतागणों कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया।
इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि सांसद आर० के o चौधरी साहब ने समाजवादी पी डी ए महिला सभा को संबोधित करते हुए समाज में पिछड़े, दलित, अल्प संख्यक समाज की बात रखी कि जिस प्रकार अमेरिका में गोरे काले, नीग्रो समाज, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलनात्मक हमारे देश में जिस प्रकार से अत्याचार , भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है हमें इन सब से भविष्य में निपटने के लिए एकजुट होकर भाजपा सरकार से मुक्ति पाने के लिए आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।
आज महिला सम्मेलन में अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बाबा साहब डॉ o भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों को रखा समाज में जीने, तथा समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों कन्या विद्या धन, लैपटॉप, डॉयल 100 , एम्बुलेंस, जननी सुरक्षा योजना, समाजवादी पेंशन, जैसी तमाम कार्यों को विस्तार से बताया। और सम्मेलन में आई समस्त महिलाओं, से आने वाले चुनाव में ज़्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील कर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस सम्मेलन में श्रीमती विजय लक्ष्मी ने बाबा साहब द्वारा संविधान में महिलाओं को समाज जीने, पढ़ने लिखने तथा पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने, बराबरी का अधिकार मिला और हमारे भगवान् गरीबों दलितों अल्प संख्यक समाज के मसीहा हैं हम इनका अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे इसीलिए हम सभी सम्मानित महिलाओं से निवेदन है की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में एकजुट होकर साईकिल वाला बटन दबा कर अधिक से अधिक वोट कर अखिलेश भैया को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस दौरान मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने समाजवादी पीडीए महिला सभा सम्मेलन में हजारों की संख्या में आई महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
आज पी डी ए महिला सभा सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने की इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विशिष्ट अतिथि सासंद आर o के o चौधरी, सी o एलo वर्मा, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, प्रेमलता यादव, राजबाला, सुहागवती, उषा सेन, अंजू यादव, नेहा यादव, ललिता राजपूत, विमला रावत, सुमन यादव, दीपा यादव, निशा यादव, रीता सिंह, कान्ति सिंह, मुस्कान भारती, ममता रावत,उमाशंकर वर्मा , पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विजय लक्ष्मी, प्रतिमा सिंह, सुहागवती,, श्रवण यादव, दिनेश यादव, अरुण यादव, राम समुझ रावत, बचान सिंह यादव, अमर पाल सिंह, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, नवनीत सिंह,उमेश यादव, लतीफ़ फारूखी, विजय सिद्धार्थ, महताब सिंह यादव, ओम प्रकाश दिवाकर, मनोज रावत,आशीष राजपूत, प्रीतम सिंह, सचिन यादव,,अशर्फी लाल धीमान, गजराज रावत, धर्म वीर पासवान, मनोज पासवान,मया राम वर्मा, भरत यादव, अमरेन्द्र यादव, प्रेम गौतम,समरपाल, दिलीप,, अरूणेश प्रताप सिंह उर्फ़ दल्लू, मनोज रावत, महादेव रावत, अजीत साहू, आशीष राजपूत, प्रीतम सिंह, राजू कुरैशी, शंकर दीन रावत, नन्द किशोर यादव, संतराम रावत, हरी शंकर रावत,सुरेश कश्यप, मोहन लाल, हनीफ, प्रमोद, भोला, आनन्द पासवान राम किशोर रावत, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मोनू वर्मा



