Blog

महिला को बंधक बनाकर नगदी व सोने चांदी के जेवरातों पर चोरों ने किया हाथ साफ

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

निंदूरा बाराबंकी। पिडसावा गांव में शुक्रवार की रात मकान में घुसे चोरों ने 15 हजार की नकदी सहित लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय दिव्यांग महिला की आंख खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने लोहे के राड से पिटाई कर दी और बक्सा लेकर फरार हो गए। घर से कुछ दूरी पर बक्से से सामान निकालकर तालाब के किनारे फेंक फरार हो गए। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने जांच कर बक्सा सील कर थाने ले गई। घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिडसावा निवासी नीरज कुमार प्रजापति हरदोई जनपद में कैटर्स का काम करते हैं। घर पर उसकी दिव्यांग पत्नी ,मां व दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार रात चोरों ने मकान में छत के रास्ते दाखिल हो गए। अंदर पहुंचे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड कर उसमें रखी 15 हजार की नकदी ,तीन जोड़ी चांदी के पायल,एक सोने का हार,चार जोड़ी बिछिया,एक सोने अंगूठी, सोने का माला,एक सोने का मंगलसूत्र,एक चांदी का हाथ का फूल,एक जोड़ी सोने की झुमकी ,एक जोड़ी पाइजेब,एक कमर करधनी,सोने की मांग बेंदी,सोने की नथुनी आदि जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। वारदात के समय दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रही पत्नी की आंख खुल गई। महिला ने विरोध किया तो चोरों ने लोहे के डंडे से उसकी पिटाई कर दी और बक्सा लेकर फरार हो गए। घर से कुछ दूरी पर बक्से से सामान निकालकर बक्सा तालाब के किनारे छोड़कर कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी रात में पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सुबह जानकारी पर हरदोई से घर पहुंचे नीरज ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में घुंघटेर थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया चोरों द्वारा महिला की पिटाई की है महिला को चोट आई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। डॉग स्क्वायड की टीम आई थी जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button