Blogक्राइमत्रिवेदीगंजराज्यहैदरगढ़

#Barabanki: मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए खर-पतवार में आग लगाने वाले वृद्ध की जलकर मौत

बाराबंकी : मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए खर-पतवार में आग लगाने वाले वृद्ध की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ के गौतवन पुरवा मजरे रौनी गांव निवासी राम अवतार पुत्र राम हरक मंगलवार की शाम साईकिल पर मूंज लादकर घर वापस लौट रहे थे। जब वे अंडरपास के आगे रौनी गाँव की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचे तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बताते हैं कि मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए रामावतार ने सड़क के किनारे लगे खर-पतवार में आग लगा दी। इस दौरान मधुमक्खियां के हमले की वजह से राम अवतार बेहोश हो गए। यही वजह रही की खर-पतवार में लगी आग देखते ही देखते फैल गई और उसी में फंसकर राम अवतार की मौत हो गई। मृतक के काफी देर तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि उनकी साइकिल घटनास्थल के पास खड़ी है। परिवार वाले जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने खर-पतवार के बीच मृतक की लाश जली अवस्था मे पड़ी पायी। परिजनों ने इसकी सूचना प्रधान सुनील वर्मा को दी। प्रधान की सूचना पर हल्का लेखपाल स्वयंबीर सिंह कोतवाल अभिमन्यु मल्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वही स्वयंवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद राजस्व विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button