#barabanki: वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

त्रिवेदीगंजबाराबंकी। भिलवल क्षेत्र के बीएसएल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बार एसोशिएसन के अधिवक्ता दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबन्धक राजकुमार वर्मा ने फूल माला पहनाकरसम्मानित किया। जिसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने देश भक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती देकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगां का मन मोह लिया. जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएसएल पब्लिक स्कूल भिलवल में प्रबन्धक राजकुमार वर्मा द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरती रावत, अधिवक्ता रामकुमार मिश्रा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा रहें, जिन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को निदेशक आकाश वर्मा, प्रबन्धक राज कुमार व उनकी पत्नी उर्मिला वर्मा द्वारा सभी को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। जिसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर जमकर थिरके और भाषण-गजल सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक अनावृत चलता रहा। इस दौरान अभिभावक ग्रामप्रधान सहित भारी संख्या क्षेत्रीय लोंग मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक आकाश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम बीते तीन वर्षो से निरंतर शिवरात्रि के एक दिन पूर्व आयोजित किया जाता है। ब्लाक प्रमुख आरती रावत ने कहा कि विद्यालय के नन्हे मुन्हे छात्रों ने झाकी, गीत और देश भक्ति गीतों पर जो प्रस्तुति दी है वह वास्तव में तारीफे काबिल है। उन्होंने कहाकि सभी विद्यालयों ने ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष में जरूर होना चाहिए। जिससे बच्चों का बौद्विक विकास के साथ साथ मानसिक विकास होता और और उन्हे एक कला भी सीखने को मिलती, इसस बच्चों के अंदर डर खत्म होता और वह अपनी बात दूसरों समक्ष आसानी से रखने में निपुर्ण हो जाते है। विद्यालय प्रबन्धक राजकुमार वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप ग्राम प्रधान मोहित वर्मा, प्रहलाद शरण जायसवाल, वासुदेव, महेश कुमार, पूर्व प्रधान सरवर अली, अंशुमान, विनोद कुमार, आकाश वर्मा, डा. आर्य वर्मा, अनिल वर्मा, शिवकुमार, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, नारेन्द्र, श्रीकांत वर्मा, बीनू वर्मा, प्रगति, महिमा, शलिनी, अनुज, अंकित, सीमा अशरफ अली सहित अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



