
त्रिवेदीगंज बाराबंकी: ब्लाक त्रिवेदीगंज क्षेत्र के भवानियापुर गांव में श्री कृष्ण मंदिर स्थापना दिवस के वार्षिक उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया और मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद लोगों को कंबल और साल वितरित किए गए।इस अवसर पर परमानंद चौधरी और प्रियांशु चौधरी ने लगभग सैकड़ो महिला और पुरुषों को कंबल और साल बांटे गए। इस कार्यक्रम में असर्फी लाल चौधरी,आदित्य चौधरी,पवन वर्मा,दिवाकर वर्मा,मोनू वर्मा,अमन वर्मा,अंकित राय कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह आयोजन समाज में सहयोग और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देता हैं।
रिपोर्ट : मोनू वर्मा



