#हरदोई- अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, एसपी-डीएम से मिले अधिवक्ता,गिरफ्तारी की उठाई मांग पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 4 लोगो हिरासत में लेकर शुरू की जांच

ब्यूरो रिपोर्ट
हरदोई – वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा हत्याकांड को लेकर वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है वकीलों ने आज एसपी व डीएम से मुलाकात करने के बाद शहर के सिनेमा चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर चौराहे को जाम किया,वकीलों का काफी देर तक हंगामा चौराहे पर चलता जिसके बाद वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। वकीलों की मांग है कि हत्यारो की गिरफ्तारी जल्द की जाए। हरदोई में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा (64) सिनेमा चौराहे के पास लखनऊ रोड पर पिछले लगभग चार दशक से किराये के मकान में रह रहे थे। इनके मुंशी गिरीश वर्मा के मुताबिक शाम को लगभग 7ः30 बजे दो लोग मकान में ही बने कार्यालय पर आए और कनिष्क मेहरोत्रा से कोर्ट मैरिज के मामले में मुलाकात करने की बात कही। इस पर गिरीश मकान के अंदर गए और कनिष्क को बुलाकर ले आए। कार्यालय में कुर्सी पर बैठने के दौरान दोनों युवकों में से एक ने फाइल अधिवक्ता की तरफ बढ़ाई। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने अधिवक्ता की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे कनिष्क वहीं पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों हमलावर मुख्य मार्ग पर बाइक से अपने साथी के साथ भाग निकले। पुलिस ने कनिष्क को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कनिष्क के परिवार में एक पुत्री और एक पुत्र हैं। दोनों ही अलग-अलग शहरों में रहते हैं। अधिवक्ता की मौत के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक बैठक की और फिर एसपी कार्यालय का घिराव करते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने सिनेमा चौराहे पर मानव शंखला बनाकर चौराहे को चारों तरफ से जाम कर दिया और हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की जिसके बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर डीएम से मुलाकात की।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्णदत्त शुक्ला टुल्लू ने बताया कि 05 अगस्त तक कचहरी में कोई काम नहीं होगा। अगर कोई काम करते हुए पाया गया तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जल्द ही आरोपियों का एनकाउंटर और उनके मकान को ध्वस्त करने की मांग की है। अभी 05 अगस्त तक हड़ताल है आगे की रणनीति पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर तय करेंगे। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा को उनके चैम्बर में दो युवकों द्वारा कल शाम को गोली मार दी गई जिसमे उनकी मौत हो गई। पूरे मामले में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा वही घटना की पूछताछ के लिए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित 4 लोगो को हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ की जा रही है इन लोगो का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।



