Barabanki News} युवक की धमकी से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता भक्तिमान पांडेय रामसनेहीघाट बाराबंकी – एक युवती ने एक युवक पर डरा धमकाकर कर साथ फोटो खिंचवा कर ब्लैकमेल कर शादी तोड़वाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।मामला रामसनेही घाट तहसील इलाके का है। जहां के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह स्नातक की छात्रा है। और कोटवा सड़क गांव में उसकी एक सहपाठी छात्रा से दोस्ती हो गई। और उसका घर आना जाना हो गया। युवती का आरोप है कि उसकी सहेली के भाई सुंदरम पाठक जो की कोटवा सड़क का रहने वाला है ने मंदिर में डरा धमकाकर उसके साथ फोटो खींच ली और उसके बाद लगातार उसे डराता धमकता रहा। इतना ही नहीं युवती का युवक सुंदरम पाठक पर आरोप है कि युवती की शादी तय हो चुकी थी। सुंदरम ने उसके ससुराल फोटो भेज कर उसकी शादी तुड़वा दी। और बाजार में उसके पिता को धमकी देते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी उसके साथ कर दे नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। और मॉर्फिन की तस्करी मैं तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। धमकी के डर के चलते पीड़िता का आरोप है कि उसने एग्जाम में पेपर भी नहीं दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि फोन पर लगातार उसे युवक सुंदरम पाठक द्वारा धमकियां दी जा रही है। जिससे वह उसका परिवार भयभीत है। अतः उसने रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



