क्राइम

Barabanki News} हजारों की नगदी व लाखो रुपए के जेवरात चुराकर रफूचक्कर हुए चोर 

हैदरगढ़ बाराबंकी -कोतवाली हैदरगढ़ के अमिलहरा मजरे बारा गांव में धावा बोलकर चोरों ने एक घर से हजारों रुपए की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।घटना के तीन दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।गाँव निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ छत पर लेटे हुए थे। रात्रि किसी समय चोर छत से आंगन में उतरकर कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया और 25 हजार रुपए की नगदी एवं पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि घर के लोग सुबह सो कर उठे तो आंगन में सामान बिखरा देख दंग रह गए।पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button