मनोरंजन

#Barabanki – करवाचौथ कल,तैयारियों में जुटी सुहागनें

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार 

निंदूरा बाराबंकी। कस्बा रीवां सीवा दुकानों पर दिखी भीड़ व्यापारी बोले महगांई से आई बिक्री में कमी करवाचौथ का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में महिलाओं की चहल पहल बढ़ गई है जहां एक ओर इस मौके पर बाजार सज गए है तो वहीं दूसरी ओर महगांई में सबकी जेबों पर असर डाल रखा है। सुहागिन महिलाएं इस खास दिन की तैयारी में जुट गई हैं और सौंदर्य प्रसाधन , साड़ियों के साथ साथ पूजन सामग्री जैसे करवा,चलनी ,दिया और मोमबत्ती की जम के खरीददारी कर रही है।

करवाचौथ ,जोकि पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है , इस बार महिलाओं के लिए महंगाई एक नया अनुभव लेकर आया है।

कपड़ों और ज्वेलरी के दामों में आसमान छूती वृद्धि ने लोगों के बजट को गड़बड़ा दिया है। हालांकि इसके बावजूद महिलाओं की खरीददारी में कोई कमी नहीं आई है।

बाजारों में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि सुहागिनों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है।

 

महंगाई के चलते बिक्री में आई कमी 

 

बाजार में कपड़ा व्यापारी सुमित सोनी ,रिजवान अहमद का कहना है रौनक तो है ,लेकिन महंगाई के चलते बिक्री में 50 प्रतिशत तक को कमी आई है ।महिलाओं का कहना है को महगांई बढ़ी है ,लेकिन व्रत के लिए समान खरीदना जरूरी है ,चाहे इसके लिए अतिरिक्त खर्च क्यों ना कम करना पड़े ।

 

पूरे दिन महिलाएं रखती है निर्जला व्रत ,शाम को करती है चांद का दीदार 

 

जानकारों के अनुसार करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है ।

इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रख कर रात को चांद देखने के बाद अपनी पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कमाना करती है । इस व्रत को रखने से महिलाओं को सुखी और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद मिलता है । कस्बा रीवां सीवा में करवाचौथ की रौनक और महिलाओ का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि महंगाई चाहे जैसी हो त्योहारों का जोश कभी कम नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button