शिक्षा
#Barabanki: शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

रामसनेहीघाट बाराबंकी।तहसील रामसनेहीघाट के गाँव बहरेला डीह निवासी पवन कुमार यादव ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में शानदार उपलब्धि हासिल की है।भारतीय नौसेना में जेसीओ (एच ए-3) के पद पर तैनात पवन ने बीए ऑनर्स (हिंदी) में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है।5 मार्च को इग्नू के 38वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान मिला।कुलपति प्रोफेसर उमा कांजीलाल और आईआईएम तिरुचिरापल्ली के निदेशक डॉ. पवन कुमार सिंह ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया।
रिपोर्ट: सूरज सिंह सिसौदिया



