
बाराबंकी: रामनगर तहसील क्षेत्र के मसौली थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर पुलिस चौकी में दलालों का बोलबाला है, पुलिस चौकी की साठ गांठ से सरेआम प्रतिबंधित पेड़ों की कटान हो रही है। हाल ही में पूरे मनभावन सिंह गांव में त्रिलोकपुर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार यादव के संरक्षण में रात में अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे जा रहे थे पत्रकार द्वारा सूचना पाकर रात 1:30 बजे वन विभाग ने सागौन लकड़ी से लदी ट्राली ट्रैक्टर को पकड़ा जिससे खुन्नश खाकर कांस्टेबल रामकुमार यादव ने वन विभाग को सूचना देने वाले पत्रकार को गाली दी तथा देख लेने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो त्रिलोकपुर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पेड़ों के कटान में भी टीपी के नाम पर 10% पुलिस चौकी में रकम ली जा रही है, विवेचना के नाम पर और नाम निकालने के लिए भी सेटिंग कर खूब मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है, जिससे भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है । इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने डीएम,एसपी,सीओ समेत जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना प्रेषित की है।अब देखना यह है कि निरंकुश त्रिलोकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल रामकुमार यादव पर पुलिस प्रशासन कोई अंकुश लगा पा रहा है या उनकी ऊंची पहुंच के आगे जिला प्रशासन भी बौना साबित होगा यह भविष्य के गर्भ में है।
रिपोर्ट: आदर्श रावत मसौली बाराबंकी



