क्राइम

Barabanki news – कल्याणी नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार निंदूरा बाराबंकी। कल्याणी नदी नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। इनमें से एक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया,जबकि दूसरे की डूब जाने के कारण मौत हो गई। अचानक हुए घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से माता बदहवास हो गई। घुंघटेर के थाना क्षेत्र के बांका नगर डिंगरी निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र सचिन 8 वर्ष सोमवार को गांव के ही लड़कों के साथ कल्याणी नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय सचिन गहराई में चला गया। उसे बचाने के लिए साथी मनीष 7 वर्ष ने शोर मचाया और नदी में आगे बढ़ने लगा इस पर वह भी डूबने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।मनीष को सकुशल निकाल लिया गया। इसके बाद स्थानीय लोग सचिन को बचाने की कवायद में लग गये। कुछ देर बाद सचिन का शव नदी से बरामद हुआ। शव देखकर पिता राजेंद्र और मां रीमा बदहवास हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button