राज्य
#Barabanki: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान
छोटे किसानों को नहीं मिल रही खाद कालाबाजारी का भी आरोप

निंदूरा बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा अंतर्गत पलिया स्थित सहकारी समिति अटहरा पर मंगलवार को यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही किसान आधार कार्ड और खतौनी लेकर लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर बारह बजे तक ही वितरण शुरू हो पाया। किसानों ने बताया कि बीते दो हफ्तों से खाद की भारी कमी है। कुछ बड़े किसानों और पहुंच वालों को प्राथमिकता दी गई, जबकि छोटे किसान लाइन में खड़े रह गए। आक्रोश बढ़ने पर एक-दो बोरी का सीमित वितरण किया गया। प्राइवेट दुकानों पर काला बाजारी की शिकायतें भी मिली हैं। किसान नेताओं ने खराब आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार



