Blogदेश-विदेशमनोरंजनराज्य

#Barabanki:बाराबंकी में अनोखी शादी: गैस संकट बना शर्त, दुल्हन के जवाब ने जीत लिया दिल

सात फेरों से पहले दूल्हे ने रखी अनोखी शर्त, दुल्हन बोली—चूल्हे पर भी बना लूंगी खाना

बाराबंकी: भीषण गर्मी और रसोई गैस की किल्लत के बीच एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां सात फेरे लेने से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मामला थाना लोनी कटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव का है, जहां रहने वाले दूल्हे अशोक ने शादी से ठीक पहले अपनी होने वाली दुल्हन लक्ष्मी से एक खास सवाल किया। दरअसल, शादी के दौरान रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान दूल्हे ने भविष्य की गृहस्थी को लेकर चिंता जताई। जयमाल से पहले दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि अगर आगे भी गैस की ऐसी ही समस्या रही, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी? यह सवाल सुनकर वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ देर के लिए चौंक गए।हालांकि दुल्हन लक्ष्मी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस शर्त को स्वीकार कर लिया और कहा कि वह हर परिस्थिति में घर संभालने को तैयार हैं।दुल्हन के इस जवाब से दूल्हा संतुष्ट हो गया और माहौल भी खुशनुमा हो गया। इसके बाद जयमाल की रस्म धूमधाम से पूरी हुई और शादी के अन्य कार्यक्रम आगे बढ़े.यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे एक मजेदार और सीख देने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं, जो यह संदेश देती है कि आपसी समझ और सहयोग से हर समस्या का समाधान संभव है।

 

रिपोर्ट: अंकित यादव बाराबंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button