त्रिवेदीगंजराजनीतिराज्य

#Barabanki: लोनीकटरा थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों का भव्य स्वागत

डॉ. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के बैनर तले माला पहनाकर किया सम्मान, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना परिसर में नवनियुक्त थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल व पुलिसकर्मियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी व कांस्टेबलों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं महिला कांस्टेबलों का सम्मान डॉ. सोनल पटेल द्वारा माला पहनाकर किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम में संगठन के लखनऊ जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश पटेल, बाराबंकी युवा मंच के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला सचिव बलदेव पटेल, अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर पटेल, अनुज कुमार, अखिलेश पटेल, रामसिंह कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

संवाददाता अंकित यादव बाराबंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button