
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के तहवापुर में आयोजित टीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान पति महेंद्र यादव’ पिंटू ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करते हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर क्षेत्रीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इस मौक़े पर मौजूद रहे अंकित यादव, शेरा यादव,ब्रजेश यादव, सुभम, अंकुर, दया शंकर, शिव कारण यादव, TPL, टूर्नामेंट अध्यक्ष मान सिंह यादव आदि।



