क्राइम

#Barabanki :स्कूल शिक्षकों की लापरवाही से बच्चे को लगी चोट,आक्रोश

संवाददाता कविता द्विवेदी 

बाराबंकी।नगर कोतवाली के लखपेड़ाबाग स्थित रामसेवक यादव स्मारक विद्यालय के प्रबंधन के लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है।वही विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक का छात्र अभिज्ञान बाजपेई वॉशरूम गया तो पीछे से उसी का सहपाठी युग बाजपेई ने आकर अभिज्ञान का सर दीवार में लड़ा दिया।जिससे दीवार की कोई नुकीली चीज अभिज्ञान के सर में गहराई से लग गई।जिस कारण अभिज्ञान के सर से तेजी से रक्त स्राव होने लगा।प्राथमिक उपचार के बाद विद्यालय स्टॉप द्वारा लगभग आधा घंटे बाद बच्चे के परिजन को सूचित किया।कि वह बच्चे को ले जाएं और इलाज कराए। बल्कि बच्चे के खून के दाग को मिटाने का प्रयास किया गया जिससे यह ना पता चले कि बच्चों को चोट गंभीर रूप से लगी है।अभिज्ञान के परिजनों के पूछने पर कि चोट कैसे लगी तो शिक्षिका सपना द्वारा बताया गया कि युग वाजपेई ने इसे मारा है। मैनेजमेंट की शासन व्यवस्था सही से न होने पर और शिक्षिकाओं की लापरवाही से ही बच्चे को चोट लगी है।कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अभाव है।वही शिक्षिका शिवानी मिश्रा ने कहा आपका बच्चा शैतान है इसके गिरने की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है और कहा क्या मैं अब वॉशरूम में जाकर बच्चों को देखूंगी।परिजनों को सांत्वना देने की जगह परिजनों पर ही भड़कने लगी। शिक्षिका होते हुए भी परिजनों से बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग किया गया।परिजन ने तत्काल बच्चे को इमरजेंसी में दिखाए डॉक्टर द्वारा बच्चे को कुछ दिनों का आराम करने के लिए कहा है।

परिजनों का कहना है कि पिछले 1 साल से मेरे बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित किया जा रहा है किंतु परिजनों द्वारा कभी कोई शिकायत नहीं की गई किंतु आज जब बच्चे को शारीरिक रूप से चोट लगने पर भी शिक्षिकों ने अपनी गलती बच्चा शैतान है कह कर अपना बचाव कर लिया तब परिजनों को न्याय के लिए प्रशासन का सहारा लेना पड़ा।प्रशासन द्वारा उचित न्याय करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button