राजनीति

बहराइच की घटना सरकार की नाकामी: अखिलेश यादव

बाराबंकी – बहराइच की घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर नाकामी का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती तो घटना को रोका जा सकता था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया । कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनकाउंटर का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व डीजीपी जो बीजेपी सरकार में रहे हैं, वो भी इन इनकाउंटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अखिलेश यादव बाराबंकी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के संस्थापक सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि अगर इनकाउंटर से प्रदेश सुधरता, तो आज उत्तर प्रदेश कई प्रदेशों से आगे होता। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनकाउंटर का सहारा ले रही है। बहराइच दंगे में भी उन्होंने सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि ये कहा का इंसाफ है कि सरकार बैलेंस करने के लिए इनकाउंटर करती है। उन्होंने कहा कि दुखी परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम लोग काम करेंगे, लेकिन सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अंग्रेजों के नारे डिवाइ एंड रूल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आम लोग जानते हैं कि ये घटना हुई नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की पुलिस को बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जो पुलिस का तरीका है, जब कभी भी जांच होगी तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वो जेल भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी सरकार के सबसे पहले डीजीपी ने कहा था कि ये पुलिस जो आज इनकाउंटर कर रही है, कल इनके साथ कोई खड़ा नहीं होगा। उऩ्होंने कहा कि ये इनकाउंटर नहीं हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस पत्रकार ने उस जुलूस का वीडियो वायरल किया है, उसके हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं। बीजेपी के लोगों ने उसे बहुत मारा है। बीजेपी के लोग पत्रकार को मार रहे हैं, या उसे जेल भेजवा रहे हैं, तो समझ जाइये सरकार क्या छिपाना चाह रही है। बहराइच दंगे के मृतक को मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो सीए से मिल आया उसे तो सरकारी नौकरी देनी चाहिए, लेकिन जब फर्जी इनकाउंटर साबित होगा, तो उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button