राजनीति

#Barabanki: गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली बाइक तिरंगा यात्रा   

तिरंगा यात्रा में आए हुए सभी जताया आभार

बाराबंकी – त्रिवेदीगंज ब्लाक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सराय पांडेय के भवनियापुर में समाजसेवी अरविंद वर्मा द्वारा अपने पैतृक आवास पर तिरंगा फहराया । इसके बाद सभी ग्रामीणसामूहिक रूप से राष्टगान किया। कार्यक्रम के अंत मे समाजसेवियों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे ग्राम पंचायत सराय पांडेय के सैकड़ो ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। यात्रा  का शुभारंभ भाजपा नेता सुशील पटेल ”लम्बरदार” व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अम्बर शरण जायसवाल ने सामुहिक रूप से फीता काटकर किया। यात्रा भवनियापुर से निकल कर पूरे गुलजार, रामपुर, सराय पांडेय, होते हुए नेरा कबूलपुर, खुशहाल पुर, भागितपुर, सदरुद्दीनदीन पुर प्राथमिक विद्यालय पहुँची जहां यात्रा का समापन कर दिया। सामजसेवी अरविंद वर्मा ने बताया की यह यात्रा लगभग 5 किलो मीटर की रही। यात्रा में लगभग 6 सौ लोगों ने हिस्सा लिया, बाइक सवार, अपनी बाइको में तिरंगा लगाकर भारत माता के जयकारों के साथ गाँव मे भ्रमण किया। उन्होंने के कहा कि यह राष्ट्र प्रेम ही है जो इतनी संख्या में लोग आए। मैं सभी को आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने चौकी प्रभारी संजय यादव,दीवान विपिन पाठक,नवीन सिंह,नीरज ,S I मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल मामता राजपूत का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तेज शंकर वर्मा, सोहनलाल वर्मा, रामू, नानबाबू वर्मा, अमित वर्मा, अनुज वर्मा, आशीष महाजन, नितेश, हरिराम पाल, सर्वेश वर्मा, श्रवण, पटवा बाबा, हंसराम वर्मा, संग्राम सिंह, संजय, राकेश, सूरज, सतवन यादव, मीरा रावत, वासुदेव, आदर्श वर्मा ले अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अंकित यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button