क्राइम

#Barabanki: पुलिस व राजस्व टीम ने नष्ट कराई बरामद की गई 6600 लीटर अवैध कच्ची शराब

हैदरगढ़ बाराबंकी: न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में सोमवार को 8 वर्ष पूर्व बरामद की गई अवैध देसी शराब को राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि 8 वर्ष पूर्व सन 2017 में सुबेहा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में अपराधी राम बरन रावत के घर पर 30 ड्रम अवैध देशी शराब एल्कोहल मिथाइल बरामद किया गया था। उस दौरान पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने थाने की पुलिस की जमकर पीठ थपथपाई थी। शातिर अपराधी के पास से बरामद 6600 लीटर अवैध देशी शराब को उसके बाद माल खाने में सुरक्षित रखवा दिया गया था। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नंबर 24 हैदरगढ़ बाराबंकी द्वारा 14 फरवरी 2025 को दिए गए आदेश के अनुपालन एवं 15 फरवरी को पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में अल्कोहल को नष्ट करने के लिए गठित टीम में शामिल पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर सिंह, नायब तहसीलदार हैदरगढ़ रामजी द्विवेदी, प्रभारी आबकारी निरीक्षक हैदरगढ़ राजेश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सुबेहा कृष्णकांत सिंह, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, फौजदारी लिपिक न्यायालय संख्या 24 अमित यादव, हेड मोहर्रिर मालखाना प्रेमचंद सरोज की मौजूदगी में देसी शराब को नष्ट किया गया।

थाने के पीछे स्थित भूमि पर जेसीबी मशीन से बड़ा गढ्ढा खोदकर सभी ड्रामो में मौजूद अल्कोहल‌ मिथाइल को गड्ढे में पलटकर पटाई करा दिया गया। इस दौरान अल्कोहल नष्ट करने की प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

रिपोर्ट: इंद्रेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button