क्राइम

Barabanki News} 3 दिन पहले किशोरी लापता, शिकायत पर पुलिस निष्क्रिय 

संवाददाता भक्तिमान पांडेय रामसनेहीघाट बाराबंकी। तीन दिन पहले दिलावलपुर चौकी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई। पीड़िता ने गांव के ही पिता-पुत्री शह पर अयोध्या जनपद के युवक द्वारा बहला बहला-फुसलाकर भागने की असंद्रा पुलिस से शिकायत की है। मगर पुलिस ने जांच तक नहीं की। पीड़ित परिवार किशोरी की अनहोनी का आशंका जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।असंद्रा थाने से संबंद्ध दिलावलपुर चौकी क्षेत्र की एक गांव निवासी पीड़ित मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही नन्हे व उसकी पुत्री हिना की शह पर अयोध्या जनपद के थाना व कस्बा मवई गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र अफजाल बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। वह जाते समय घर रखी 50 हजार नगदी व हजारों जेवर साथ उठा ले गई। खोज करने पर कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने दिलावलपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा व थाना इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन स्थानीय पुलिस अयोध्या जनपद का मामला बताकर कार्रवाई से बचने का रास्ता निकाल रहे‌। वह तीन दिनों से थाना पुलिस के पास दौड़ रही है। उसने पुत्री की अनहोनी की आशंका जाहिर की। मंगलवार इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है। इसकी शिकायत एक एक्स पर भी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button