Barabanki News} रील बनाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने वृद्ध को मारी टक्कर

संवाददाता विशाल अवस्थी रामनगर बाराबंकी। बाइक सवार नाबालिग युवकों ने रेल बनाने के चक्कर में पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार आज बृहस्पतिवार को कस्बा व थाना रामनगर के मोहल्ला रानी 1 निवासी 55 वर्षीय वृद्ध रामसेवक पैदल रामनगर बदोसराय मार्ग से जा रहे थे जब वह पीजी कॉलेज के थोड़ा आगे पहुंचे तो उसी मोहल्ले की निवासी बाइक पर सवार तेज रफ्तार आ रहे साहबे आलम, चांद आलम,रहीम ने रील बनाने के चक्कर मे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहां पर हालत गंभीर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



