क्राइम

अमेठी के जेई का बड़ा कारनामा पाल्टिंग साईट पर बिजली चोरी पकड़ी पर नहीं दी अधिकारियो को जानकारी मामला ले देकर निपटाया वीडियो वायरल।

ब्यूरो इरफ़ान अब्बासी 

लखनऊ । अमेठी सबडिवीजन में गड़बड़ियों का अम्बार इन दिनों चर्चा में है लेकिन शिकायतों के बाद भी मामले को अफसर दबा कर बैठे है आपको बता दे की सलेमपुर की निवासनी सुमन चौरसिया ने बिजली कनेक्शन के स्थाई विच्छेद के लिए उनके पति सालो से चक्कर काट रहे है और कई प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तब उनकी मुलाकात मौजूदा जेई आरके शुक्ला से हुई और उन्होंने उनका कार्य कराने का आश्वासन दिया और बदले में 20 हजार की पेशगी की मांग की और पूरा काम करके देने का वायदा सुमन के पति बैजनाथ चौरसिया से किया जिसके बाद मामला तो तय हो गया पर पैसे पूरे न मिलने के कारण जेई ने काम नही किया जिसके बाद सुमन चौरसिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया जिसकी जांच चीफ लेसा द्वारा एक्सइएन मोहनलालगंज को सौंपी गई जिसके बाद पूरे मामले की जांच करने आए एक्सइएन मोहनलालगंज एस के अग्रवाल ने सबके बयाना नोट किए और कार्यवाही के लिए रिपोर्ट ईo सीo को भेजी पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और जेई अपने काले कारनामे करने में मस्त है जिससे ये साफ जाहिर है की हिस्सा सब में बराबर बटता है तभी अधिकारी मौन है लेकिन उसके बाद ताजा मामला सुल्तानपुर रोड के डायमन्ड ग्रीन सिटी का है जहा पर बिजली के पोल से कई सौ मीटर अन्दर ग्राउंड बिजली की चोरी जेई द्वारा साठ गांठ से कराई जा रही थी लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं थी जब जेई आरके शुक्ला को इसकी भनक लगी की इसकी जांच भी हो सकती है तो आनन फानन में मौके पर जाकर बिजली चोरी पकड़ने का बड़ा सा सीन क्रिएट किया और डायमंड ग्रीन सिटी से अच्छा पैसा लेकर मामले को रफा दफा कर दिया और कोई कार्यवाही नहीं की रकम पूरी डकारने के कारण साथ में गए सहियोगी ने वीडियो को वायरल कर दिया जिसकी भनक जब अधिकारियों को लगी तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है लेकिन आप को बता दे की जेई आरके शुक्ला का ये कोई एक मामला नहीं है उनके द्वारा लगातार लोगो से धन उगाही की जा रही है जिसके बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे है और मामले को एक दूसरे के सर मढ रहे है जबकि बिजली चोरी में आशिया बानो पत्नी अफरोज आलम को बिजली चोरी में जबरन एफआईआर करवा दी जब मामला तूल पकड़ने देखा पीड़ित का संपूर्ण पैसा जेई आर के शुक्ला ने स्वयं जमा किया और पीड़ित को पूर्व चेयरमैन के नंबर से रसीद व्हाट्सएप की जबकि इसकी भी जानकारी एक्सइएन मोहनलालगंज एस के अग्रवाल को हुई तो पीड़ित का बयान नोट कर ईo सीo लखनऊ को प्रेषित की है पर जांच पूरी होने के बावजूद भी भ्रष्ट जेई अभी अमेठी सबडिवीजन से हटाया नहीं गया है जब इस संबंध में ईoसी योगेंद्र कुमार सिंह लखनऊ से बात की गई तो उन्होंने कार्यवाही की बात की है लेकिन सवाल ये है की पूर्व जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद भी अभी तक जेई पर कार्यवाही नहीं हुई इन सब में सवाल ये उठता है कि चीफ बड़े है या जेई खैर अधिकारियों की लीला वही जानेंगे फिर हाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button