प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए सभी विद्युत कार्मियों अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें

ब्यूरो इरफ़ान अब्बासी लखनऊ
लखनऊ – उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लें, शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें, लोगों की मजबूरी का फायदा न उठाएं
– सभी कार्मिक अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहें, उनके सुझावों और मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करें
– डिस्काम के जिन शहरी फीडरों में 60 से 70 प्रतिशत लाइन लॉस हो, वहां पर विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस कार्रवाई करने के निर्देश
– विद्युत चोरी में संलिप्त विद्युत कार्मिकों पर भी सख्त कार्रवाई करें
– बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करें, उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें
– सभी डिस्काम, जोन एवं जिला स्तर पर शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेने और हल करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं, जिस पर समस्या के उत्पन्न होने से लेकर समाधान तक की सम्पूर्ण जानकारी दी जाए
‘सम्भव’ पोर्टल के तहत सभी स्तरों पर जनसुनवाई की जाए और जनसुनवाई में आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें



