क्राइम
आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा पुलिस ने युवक को भेजा जेल

लखनऊ – गोसाईगंज-राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना अंतर्गत अमेठी में सावन के पर्व पर भगवान भोलेनाथ पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश पनप रहा था।इस मुद्दे को लेकर हिंदू राष्ट्र शक्ति देश धर्म देवालय ने अपने लेटर पैड पर प्रशासन को सूचित किया।इसे देखते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू राष्ट्र शक्ति देश धर्म देवालय के संस्थापक मृत्युंजय सिंह ने पुलिस को बताया कि आरिफ राईन पुत्र साबिर राईन निवासी नगर पंचायत अमेठी गोसाईगंज ने भगवान भोलेनाथ पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।



