दोनों प्रत्याशियों ने पारिवारिक सीट अपनी राखी बरकरार
जीत के बाद चेहरे पर आई मुस्कान लोगों ने दी बधाई

ब्यूरो अंकित यादव बाराबंकी
त्रिवेदीगंज बाराबंकी -जौरास व कान्हूपुर में ग्राम प्रधान पद के लिये हुये उपचुनाव में दोनों प्रत्याशियों ने अपनी पारिवारिक सीट बरकरार रखी है। जौरास के प्रधान रहे मुन्नू यादव के निधन के बाद हुये उपचुनाव में बेटे राम बहादुर यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुरूदीन विश्वकर्मा को 914 मतों के अंतर से हराया।राम बहादुर को 1571 व गुरूदीन को 857 मत मिले। जबकि 94 मत अवैध घोषित किए गए।कान्हूपुर की महिला प्रधान रहीं सुमन पाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर हुये उपचुनाव में देवरानी शीला पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता द्विवेदी को 164 मतों से पराजित किया। शीला पाल को 517 व अनीता को 353 वोट मिले।निशा पांडेय को 158 व राजरानी को 27 मत मिले। जबकि 60 मत अवैध घोषित किये गये।बिजई प्रत्याशियों को आर ओ बालेन्द्र द्विवेदी ने प्रमाण पत्र दिये।



