देश-विदेश

सरयू नदी के घटते बढ़ते जल स्तर से तलहटी में बसे ग्रामीणों की धड़कने हुई तेज

संवाददाता विशाल अवस्थी

रामनगर बाराबंकी। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिस नदी के किनारे बसे गाँव के लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक 105.76 मीटर तक चेतावनी बिन्दु व 106.70 मीटर पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे का निशान माना जाता हैं। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 105.126 पर थम गया था। शनिवार की शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे 104.9 मीटर पर रहा। लेकिन प्रशासन लगातार बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन के द्वारा 3 बाढ़ राहत केंद्र, 8 चौकी, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनायी गयी। बाढ़ के दौरान गांव में फंसे लोगों के लिए 95 नाव 63 नाविक लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 8 गोताखोरो को तैनात किया गया है। तहसील समाधान दिवस के समापन के पश्चात अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बाढ़ की तैयारीयों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक कर बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद एटीएम अरुण कुमार के साथ एसडीएम पवन कुमार ने ग्राम करमुल्लापुर के तटबंध पर पहुंचकर चल रही बाढ़ की तैयारीयों का स्थलीय निरीक्षण किया मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के जेई चंद्र प्रकाश व योगेश को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंध के सभी कार्य जल्द पूर्ण करें, तथा बांध की निगरानी लगातार करते रहे। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान तलहटी में बसे ग्रामीणों से बातचीत करते हुए अलर्ट रहने को कहा। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button