संयुक्त अरब अमीरात (दुबई ) में फंसे हुए उत्तर प्रदेश के भारतीय नागरिकों की सहायता करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद किया :- ऐ के शर्मा

प्रधानमंत्री कार्यालय की त्वरित और सामयिक कार्रवाई की मऊ और कानपुर जिलों में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।
हमें दुबई स्थित अपने भारतीय काउंसलेट पर गर्व है।
1.मऊ जिले के रहने वाले श्री विशाल सिंह, पुत्र श्री संजय सिंह, और कानपुर देहात ज़िले की श्रीमती सर्वेश कुमारी, पत्नी श्री मनोज यादव अच्छे और बेहतर जीवन की तलाश में दुबई गए। लेकिन उन्हें उनके एजेंट एवं संभावित नियोक्ता द्वारा धोखा दिया गया।
2.इतना ही नहीं उनके नियोक्ता ने उन पर दबाव डालकर उनसे ऋण के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और उनके नाम पर स्वयं ऋण प्राप्त कर लिया। इस कारण यह लोग दुबई में कानूनी एवं आर्थिक मामलों के केस में फंस गए और उनको कोई नौकरी भी नहीं मिली।
3.ऋण ना चुका पाने के कारण उनके दुबई छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतः वह भारत वापस भी नहीं आ सकते। यह भी ज्ञात हुआ कि ऐसी ही परिस्थितियों में ऐसे ही एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है।
4.अब से कुछ दिन पहले विशाल के पिताजी ने मुझसे इस विषय में संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे और एक महिला का जीवन संकट में है। उनकी बात जानकर मैंने माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करके उनसे इस मामले में सहायता करने का आग्रह किया।
5.माननीय प्रधानमंत्री जी के आदेश पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संयुक्त अरब एमीरात स्थित भारतीय काउंसलेट को तुरंत निर्देशित किया। भारतीय काउंसलेट ने वहां फंसे इन भारतीय नागरिकों से तुरंत संपर्क किया और उनसे उस स्थान पर जाकर मुलाकात की जहां पर उन्हें रखा गया था।
6.भारतीय काउंसलेट ने इन भारतीय नागरिकों को अपने एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में भी सहायता की।
7.भारतीय काउंसलेट ने इस मामले को विदेशी मामलों के मंत्रालय, दुबई, के समक्ष भी रखा है और इस संबंध में उनके सामने औपचारिक निवेदन भी प्रस्तुत किया है। निवेदन में दुबई के विदेश मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि स्थानीय पुलिस को उपरोक्त एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध उचित क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दें और श्री विशाल सिंह एवं श्रीमती सर्वेश कुमारी के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिये भी सहायता करें।
8.इस संबंध में मैंने काउंसल जनरल श्री सतीश सिवान जी से स्वयं सीधे वार्ता भी की। यह हर्ष का विषय है कि वह इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं और और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि वह श्री विशाल सिंह और श्रीमती सर्वेश कुमारी की सभी संभव सहायता करेंगे। साथ ही काउंसलेट इस मामले में विदेश मंत्रालय, दुबई, एवं स्थानीय पुलिस के समक्ष जोरदार पैरवी भी करते रहेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री जी, उनके कार्यालय एवं दुबई में अपने कॉन्सुलेट को संकट में पड़े मानव जीवन को मदद करने के लिए उत्कृष्ट प्रयास करने हेतु पुनः हृदय से धन्यवाद।
A K Sharma AK Sharma उत्तरप्रदेश Narendra Modi UPPCL Arban UPPCL All Tg-2 Groups (Technician) मनमोहन राय #GoodGovernance #HumaraUP #publichearing #swagat



