प्रोफेसर विवेक मिश्रा बनाये गए प्रवक्ता लोगों ने दी बधाई

ब्यूरो इरफ़ान अब्बासी
लखनऊ। राष्ट्रवादी पीपुल्स पार्टी, उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर विवेक मिश्रा को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य रमेश ने बताया कि प्रोफेसर मिश्रा विभिन्न मीडिया मंचो पर डिवेट एवं पार्टी का पक्ष रखने और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में आवश्यक लेख, वार्ता तथा वैचारिक संवाद के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत किया जाता हैं।
गोसाईंगंज लखनऊ
अन्ना मवेशियों के लिए सरकार द्वारा भले ही तमाम इंतजाम किए गए हो लेकिन इन अन्ना पशुओं से लोगों को राहत मिलती नही दिखाई दे रही।क्योंकि सड़कों पर घूम रहे ये अन्ना मवेशी कहीं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है तो कहीं सड़कों पर इकट्ठे बैठे रहते है जिनसे राह चलते लोग चोटिल होते रहते है। सरकार द्वारा गाँवों में घूम रहे अन्ना मवेशियों के लिए कई ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में पशु आश्रय केन्द्र तो बनवाये गए है किन्तु उनमें इनके चारा पानी व की उचित व्यवस्था न होने के चलते अधिकांश अन्ना पशु आज भी सड़कों पर ही घूमते रहते हैं।यही अन्ना पशु कहीं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते है तो कहीं ये पशु सड़को पर झुण्ड बनाकर बैठे रहते हैं जिससे उधर से निकलने वाले राहगीर अक्सर उनसे लड़ भिड़ जर चोटिल होते रहते हैं।इसी तरह रविवार को क्षेत्र के दाउदपुर गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गौवंशो से परेशान किसानों ने लगभग 20 गौवंशो को पकड़ कर गांव के सामुदायिक मिलन केन्द्र में बन्द कर दिया है।
किसानों का आरोप है कि ये छुट्टा घूमने वाले मवेशी खेतो में जाकर फसल का नुकसान कर रहे थे। उन्हें दूर भगा भी दो तो वह वापस लौट आते है। किसान का आरोप है कि सरकार की गौशालाएं सिर्फ कहने को है । और उनका काम कागज पर होता है। जमीनी हकीकत तो यह है कि ऐसे जानवरो से किसान परेशान है। किसानों ने बताया कि सोमवार को किसी गोशाला में भेजे जाएंगे ।



