राज्य
#Barabanki – स्वच्छ भारत मिशन को लगा रहे पलीता जिम्मेदार मौन

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार
निंदूरा बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर ग्रामीण। विकासखंड निंदूरा की ग्राम पंचायत कतुरी कला के रीवां सीवा गांव के पास बने सामुदायिक शौचालय में दिन भर ताला लटकता रहता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार लाखों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रही है। जिससे गांव की जनता को खुले में शौच से मुक्ति मिले वहीं गांव में फैलने वाली संक्रमित बीमारियों को रोका जा सके।
वहीं सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ झाड़ियां लगी है। जिनकी साफ सफाई भी नहीं होती है ऐसे में ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर है। वहीं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार से दो बार मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया किंतु आवाज नहीं आई।



