#Barabanki: राशन में घटतौली कर रहे कोटेदार पर विभरे ग्रामीण, किया हंगामा
शिकायत पर पहुँचे पूर्ति अधिकारी, ग्रामीणों के दर्ज किए बयान

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानो पर घटतौली रोकने के लिए इलेक्ट्रिनिक कांटा और ईपाश मशीन लगाकर उसे सीधे सर्वर से जोड़ दिया, ताकि राशनिंग व्यवस्था में कालाबाजारी पर लगाम लग सके। सरकार की इतनी व्यवस्था के बावजूद क्षेत्र में घटतौली पर विराम लगता नजर नही आ रहा है। ताजा मामला विकास खण्ड़ त्रिवेदीगंज क्षेत्र के भितरी ग्राम पंचायत का है। यहां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक पर ग्रामीणों ने आरोपो की झड़ी लगाते हुए उच्चाधिकारिकयांें से शिकायत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार लोगों का पहले अंगूठा लगवाते है फिर राशन देते है यदि कोई ग्रामीण राशन लेने से चूक जाए तो उसका राशन कोटेदार द्वारा नही दिया जाता। गांव निवासी हरिप्रसाद रावत जो ग्रामसभा से भाजपा बूथ अध्यक्ष है उन्होने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन में घटतौली की जाती है सरकारी तराजू पर पहले दो किलो की बल्टी रखते फिर अनाज की तौल करते है, कोटेदार के इस भ्रष्ट रवैये से पात्र जनता राशन से वंचित रह जाती है। बूथ अध्यक्ष का यह भी कहना है कि भाजपा की सरकार है और खाद रसद मंत्री हमरे तहसील क्षेत्र के है इसके बावजूद भी कोटेदार गरीबो के हक पर सरेआम डकैती डाल रहा हैं। कार्ड़ धारक मुन्नू ने बताया कि बीते दो माह से अगूठा लगा रहे है लेकिन घर को एक तोला राशन नही गया आज फिर अंगूठा लगाने आए है, अब कोटेदार निर्णय लेगे की राशन देगे अथवा अगुठा ही लगवाएगे। अन्त्योदय कार्ड धारक बाबादीन ने बताया कि भितरी गांव में कोटेदार की मर्जी से राशन मिलता है सरकारी नियमो से कोटेदार का कोई वास्ता नही है। बाबादीन ने आगे बताया कि अन्त्योदय राशन कार्ड है कोटा से तौल 35 किलो होती है जो बाहर तौलाने पर 30 किलो ही ठहरता है। यही नही कार्ड़ घारक हुबराजा, कोमल, सीमा, गुंजन, बाबादीन, इसरार, पूनम आदि सहित दर्जनो ग्रामीणो का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनिमितता बरत रहे है। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक प्रभाष त्रिपाठी गांव गए और ग्रामीणों से बयान लिया। मामले को लेकर पूर्ति अधिकारी ने प्रभाष त्रिपाठी से बात किया गया तो उनका कहना था अनिमितता मिली है ग्रामीणों के बयान हुए कार्यवाही हेतु कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को आग्रेशित कर दिया है।
रिपोर्ट: अरविन्द वर्मा



