राजनीति

#Barabanki: पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ 

भिलवल और अलादादपुर गांव में सपा नेता अरविंद यादव ने ढोल नगाड़ो से किया चाचा शिवपाल सिंह यादव का स्वागत

त्रिवेदीगंज बाराबंकी : लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत मनोधरपुर ग्राम पंचायत के शाहपुर गांव में नवनिर्मित एम के आर के कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन एवं मंदिर की स्थापना भी की जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंदिर का फीता काट कर शुभारम्भ किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शिवपाल सिंह यादव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया कृष्ण जी मूर्ति भेट देकर सम्मानित भी किया ।

स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जहां क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शिवपाल सिंह यादव का जोरदार हुआ स्वागत।

इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक राममगन रावत ,अर्चना रावत, गौतम रावत, अजीत यादव, अंकित यादव, अभिषेक यादव, पूर्व विधायक मोहनलालगंज अंबरीश सिंह पुष्कर सुमित, दिनेश यादव, युवा नेता अरविंद यादव, सिपाही लाल यादव, रवी चौरसिया, हरिराम यादव, सुनील कुमार ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहें मौजूद ।

रिपोर्ट अंकित यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button