श्री खिलाड़ी दास आश्रम कूटी के मंहत का निधन,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

हैदरगढ़ बाराबंकी । त्रिवेदीगंज क्षेत्र के हसवापुर स्थित प्रसिद्ध श्री खिलाड़ी दास आश्रम (कुटी) के 70 वर्षीय महंत श्री हरिलाल दास जी का लम्बी बीमारी के चलते शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिनका अंतिम संस्कार संत परंपरा के अनुसार आश्रम पर आज किया गया। इस दौरान महंत श्री हरिलाल दास जी के अंतिम दर्शन के लिए जैन सैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि हसवापुर स्थित श्री खिलाड़ी दास आश्रम कुटी के महंत श्री हरिलाल दास जी चेला स्वर्गीय अचिंतिदास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां पर कल शनिवार की रात को इलाज के दौरान महंत श्री हरिलाल दास जी का असमायिक निधन हो गया। महंत श्री हरिलाल दास जी के निधन की खबर जैसे ही आम हुई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। महंत श्री हरीलाल दास जी का अंतिम संस्कार संत परंपरा के अनुसार आश्रम पर किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर के साथ संत समाज के शिष्यों के साथ सांसद तनुज पुनिया, क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, अम्बरीश पुष्कर सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।



