युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर कुलाबे में फेंका शव
घटना से आसपास के इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट
बाराबंकी । थाना जहांगीराबाद इलाके में बीती रात एक युवक की पीट पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई । हत्यारे उसके शव को रक्त रंजित अवस्था में नाले के किनारे कुलाबे में फेंक फरार हो गए ।सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया । सूचना पर पुलिस के आला अफसर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है । मृतक के पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है प्राप्त विवरण के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी ग्रामीण रविवार की अलल सुबह घूमने निकले तो थाने के पीछे रास्ते पर नाले के कुलाबे में पड़ा शव देखा। धीरे-धीरे शव पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई तब मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । इस बीच किसी ने मृतक की पहचान मुरली के पुत्र आनंद साहनी (26) के रूप में की । तब मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी ग्रामीणों ने अवगत कराया तब इलाके में हड़कंप पहुंच गया । पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सीओ सिटी जगत कनौजिया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण में पाया गया कि मृतक के सिर में गहरी चोट का निशान है जिससे यह प्रतीत होता है की हत्यारो ने युवक की हत्या लाठी डंडों से पीट पीट कर की है और घटना को छुपाने के खातिर शव को यहां फेंक दिया है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हत्या की मुख्य वजह आशनाई बताया है उन्होंने बताया कि मृतक का गांव के ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका पारिवारिक जन विरोध कर रहे थे जिसको लेकर मृतक का युवती के परिजनों के संग कहासुनी नी भी हुई थी । मामले की जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा । वहीं मृतक के पिता मुरारी ने भी गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है परंतु आरोपी घर से फरार है ।



