राजनीति

#Lucknow: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

लखनऊ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल क्लब गेस्टो,गोमती नगर विस्तार लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव कोलकाता पश्चिम बंगाल ने किया संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,निवासी जौनपुर ने किया। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी की आरती पूजन दीप प्रज्वलन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत संगठन का विस्तार तेज़ी से पूरे देश में हों रहा है और समाज हित में कार्य करने वाले लोग तेज़ी से जुड़ रहे है और कहा कि इस महासभा में कोइ सदस्यता शुल्क नहीं है कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए शुल्क की क्या जरूरत है, और कहा कि जल्दी ही प्रयागराज में और कोलकाता में कायस्थ महासभा 7235 भारत का एक राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाएगा जिसमे देशभर के हजारों कायस्थ समाज महासभा के लोग शामिल होंगे। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय दिनेश खरे जी ने कहा कि आज कायस्थ समाज को राजनीत में सक्रिय होने की जरुरत है तभी कायस्थ समाज का कल्याण होगा। और कहा कि भारत सरकार जातीय जनगणना कराने का उद्देश्य जो भी हो लेकिन समस्त प्राणियों के कर्मो के लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जिनके बारह अंश है जो कि विभिन्न उपजाति से अपना संबोधन करते है अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को बढ़ाने के लिए उपजाति का संबोधन ना कर सिर्फ कायस्थ शब्द प्रयोग करें।

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश ने कहा कि कायस्थ महासभा देश की सेना और मोदी सरकार के साथ है जिन्होनें विश्व में भारत माता का सम्मान बढ़ाया। जरुरत पड़ने पर देशभर के कायस्थ समाज के लोग रक्तदान महादान के लिए तैयार हैं और कायस्थ समाज हमेशा देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। आए हुए अतिथियों का सम्मान कायस्थ महासभा लखनऊ के जिला अध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने किया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ने संगठन का प्रस्तावना प्रस्ताव रखा। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विवेक श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव रिंकू भईया, राष्ट्रीय सचिव अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार लखनऊ, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर, प्रयागराज जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा, वरिष्ठ नेता आर पी श्रीवास्तव सहित कई राज्यों के लोग शामिल हुए।

NEWS TIMES 24X7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button