शिक्षा

#Barabanki: छात्र-छात्राओं के लिये नए शौचालय और हैंडवाश की सुविधा होगी उपलब्ध 

जैदपुर बाराबंकी- नगर पंचायत जैदपुर के वार्ड वसीनगर में स्थित नूर मोहम्मद इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं व अन्य स्टाॅफ के लिए 02 नग मल्टिपल हैण्डवाश एवं 03 सीटर शौचालय व 02 सीटर यूरीनल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष प्रतिनिधि  मो0 दाउद अलीम द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त सभी कार्यों का निर्माण कार्य शीघ्र-अतिशीघ्र प्रारम्भ हो जायेंगे ।कालेज बने शौचालय और यूरिनल काफी पुराने हो गए थे।जिसमे कालेज की छात्राओं को जाने में हिचकिचाहट होती थी तथा वो असहज महसूस करती थी।इसी वजह से कालेज की तरफ से नए शौचालय एवं यूरिनल का प्रस्ताव नगर पंचायत को भेजा गया था।जो कि पास हो गया है।आज जगह को चिन्हित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा कालेज का दौरा किया गया।जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा।इस मोके पर जगह  नूर मोहम्मद इंटरकालेज के प्रिंसिपल के साथ देखने पहुंचे समाजसेवी कलीम अंसारी सभासद ताहिर अंसारी मास्टर जफरूल हसन आदि


रिपोर्ट: मोहसिन रजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button