क्राइम

#Barabanki: सड़क पर पैदल टहल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर हुए घायल

निंदूरा बाराबंकी। सड़क पर पैदल टहल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पिपरसण्ड गांव निवासी राममिलन उर्फ भगोले 45 वर्ष सोमवार देर रात लखनऊ महमूदाबाद मार्ग कतुरी कला पेट्रोल पंप के सड़क किनारे पैदल टहल रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घु़ंघटेर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट : पुष्पेंद्र कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button